शनिवार, 22 अप्रैल 2017

चंबल नदी

चंबल नदी
  • यह मध्यप्रदेश की दूसरी बड़ी नदी है, इसे चर्मावती भी कहा जाता हैं।
  • चंबल नदी का उद्गम इंदौर की महू तहसील की  जानापाव पहाड़ी से हुआ है।
  • यह नदी उत्तर पूर्व की ओर बहते हुए उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी मे मिल जाती है।
  • चंबल नदी की कुल लंबाई 965 किमी है।
  • यह मध्यप्रदेश तथा राजस्थान की सीमा बनाती हुई उप्र में प्रवेश करती है। यह मप्र मे दो बार प्रवेश करती है।
  • मध्यप्रदेश में यह महू, धार, रतलाम, शिवपुरी, भिंड मुरैना तथा मंदसौर के समीप से बहती है।
  • चंबल नदी की सहायक नदियाँ - कालीसिंध, पार्वती, बनारस और पुनासा है।
  • चंबल नदी भिंड मुरैना के क्षेत्रों में खड्डों एवं बीहड़ों का निर्माण करती है।
  • पुनासा जलप्रपात चंबल नदी द्वारा निर्मित  जलप्रपात है
  • चंबल नदी पर निर्मित बांध - गांधी सागर बांध ( मंदसौर ), राणा प्रताप सागर बांध ( चित्तौड़गढ़ राजस्थान ), जवाहर सागर बांध ( कोटा, राजस्थान )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें