शनिवार, 22 अप्रैल 2017

मध्यप्रदेश की नदिया

मध्यप्रदेश की नदिया
 मध्यप्रदेश की नदिया
ताप्ती नदी
  • ताप्ती नदी बैतूल जिले की मुलताई तहसील की सतपुडा पर्वत श्रेणी से निकलती है।
  • यह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र तथा गुजरात में कुल 724 किमी  बहते हुए सूरत के निकट खंभात की खाड़ी में मिलती है।
  • इसकी सहायक नदियाँ पूर्णा, शिवा तथा बोरी है।
  • ताप्ती नदी नर्मदा नदी के समानांतर पूर्व से पश्चिम ओर बहती है, एव डेल्टा न बनाकर एस्चुरी बनाती है।
  • ताप्ती नदी के समीप मुलताई बुरहानपुर शहर है।
  • ताप्ती नदी पर मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र की संयुक्त परियोजना - अपर ताप्ती, लोअर ताप्ती।
सोन नदी
  • सोन नदी को स्वर्ण नदी भी कहा जाता है।
  • सोन नदी का नाम उद्गम अनूपपुर जिले के अमरकंटक से हुआ है।
  • यह मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश तथा बिहार में बहती हुई पटना के समीप दीनापुर में गंगा में मिल जाती है।
  • सोन नदी की कुल लंबाई  780 किलोमीटर है।
  • इसकी सहायक नदियाँ - जोहिला
  • सोन नदी पर बाणसागर परियोजना निर्मित है जो शहडोल जिले के देवलोन पर स्थित है।
बेतवा नदी
  • इस नदी का पौराणिक नाम ब्रेतवती है।
  • बेतवा नदी रायसेन जिले के कुमारगांव की महादेव पर्वत श्रेणी से निकलती है।
  • यह मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश में कुल 480 किमी बहते हुए उप्र के हमीरपुर में यमुना नदी से मिल जाती है।
  • बेतवा नदी की सहायक नदियां - बीना, केन, धसान, सिंध, देनवा, कालीभिति तथा मालिनी इत्यादि।
  • विदिशा, सांची, ओरछा, गुना  इसके किनारे बसे शहर है।
  • बेतवा नदी पर राजघाट बांध तथा माताटीला बांध बने हुए है जिसमें मप्र एवं उप्र की संयुक्त सिचाई परियोजना है।
  • सिचाई परियोजना द्वारा भांडेर, दतिया, भिंड तथा ग्वालियर लाभान्वित हुए हैं।
क्षिप्रा नदी
  • यह नदी इंदौर के काकरी बारडी नामक पहाड़ी से निकलती है।
  • क्षिप्रा नदी उज्जैन, देवास जिलों में बहते हुए मंदसौर में चंबल नदी में मिल जाती है।
  • इस नदी की कुल लंबाई 195 किलोमीटर है।
  • क्षिप्रा नदी को मालवा की गंगा भी कहा जाता है।
  • इस नदी के किनारे उज्जैन में प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर स्थित है।
  • खान नदी क्षिप्रा की सहायक नदी है।
वेनगंगा
  • यह नदी सिवनी के परसवाडा पठार से निकलती है।
  • बेनगंगा नदी महाराष्ट्र में वर्धा नदी में मिल जाती है।
  • कन्हान, पेंच तथा बावनथडी इसकी सहायक नदी है।
  • बेनगंगा नदी पर अपर बेनगंगा, संजय सरोवर परियोजना है जो बालाघाट सिवनी में है।
तवा नदी
  • तवा नदी का उद्गम पचमढ़ी ( होशंगाबाद ) के महादेव पर्वत से है।
  • यह होशंगाबाद के निकट नर्मदा नदी में मिल जाती है।
  • तवा नदी की सहायक नदी मालिनी देनवा है।
  • इस नदी पर मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा सड़क पुल है।
कालीसिंध नदी
  • यह नदी देवास जिले के विंध्याचल पर्वत से निकलती है।
  • इसकी लंबाई 150 किलोमीटर है।
  • यह शाजपुर एवं राजगढ़ जिलों में बहती हुई राजस्थान में चंबल नदी में मिल जाती है।
  • केन नदी
  • केन नदी विंध्याचल पर्वत से निकलती है
  • यह उत्तर की ओर बहती हुई उत्तर प्रदेश में यमुना नदी में मिल जाती है।
पार्वती नदी
  • यह सिहोर जिले के विंध्यपर्वत से निकलती है।
  • यह गुना में चंबल नदी में मिल जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें