बुधवार, 5 सितंबर 2018

Current afffairs

💥CURRENT AFFAIRS DAILY DOZE

💥भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।  राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को एन एन वोहरा की जगह जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि सत्यपाल मलिक की जगह सीनियर बीजेपी नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है

💥संजीव राजपूत ने राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता

भारतीय शूटर संजीव राजपूत ने 21 अगस्त, 2018 को 18 वें एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा में रजत पदक जीता।

चीन ने 453.3 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि जापान 441.4 के स्कोर के साथ कांस्य पदक का विजेता रहा।

राजपूत ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों 2018 में 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में स्वर्ण पदक जीता था।

💥राज्यसभा चुनावों में नहीं होगी NOTA विकल्प की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने आने वाले राज्यसभा चुनावों में उपरोक्त में से कोई नहीं (नोटा) विकल्प का उपयोग रद्द कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नोटा विकल्प केवल सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार और प्रत्यक्ष चुनावों के लिए लागू हैं, न की एकल हस्तांतरणीय वोट विधि के माध्यम से आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली द्वारा आयोजित चुनावों के लिए, जैसा की राज्यसभा चुनावों में किया जाता है।

💥पहली बार IAF-RMAF के बीच संयुक्त वायु अभ्यास

भारतीय वायुसेना और रॉयल मलेशियाई वायु सेना के बीच पहला संयुक्त वायु अभ्यास मलेशिया में सुबंग एयर बेस में 20 अगस्त 2018 को शुरू हुआ।
मलेशिया में होने वाले इस अभ्यास को एलांग शक्ति कहा जाएगा।

मलेशिया में सुबंग एयर बेस में उतरे विमानों मे IAF दल के C-17, C-130 और Su-30 विमान शामिल हैं।

💥सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता गोल्ड

सौरभ चौधरी ने 21 अगस्त 2018 को एशियाई खेलों 2018 में पिस्टल शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले सौरभ चौधरी पांच भारतीयों में से एकमात्र शूटर बने।

निशानेबाजों ने अब तक जीते कुल 7 मेडलों में से 1 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीता है।

💥टी. पी. शर्मा लोकायुक्त के नए प्रमुख नियुक्त

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश टी पी शर्मा को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य लोकायुक्त नियुक्त किया गया।
शर्मा छत्तीसगढ़ लोक अयोग का नेतृत्व करेंगे, जिसका गठन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों से निपटने के लिए किया गया है।

शर्मा, राज्य के चौथे प्रमुख लोकायुक्त होंगे, जो 14 अगस्त, 2013 को नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शंभू नाथ श्रीवास्तव की जगह लेंगे।

💥गूगल ने इस्मत चुगताई को डूडल के जरिए किया सम्मानित

21 अगस्त को गूगल ने उर्दू लेखिका इस्मत चुगताई की 107वीं जयंती पर एक डूडल बनाकर उन्हें याद किया।
इस्मत खानम चुगताई को उर्दू साहित्य की एक सम्मानित लेखिका माना जाता है।
इस्मत चुगताई या इस्मत आपा को कुछ लोगों द्वारा पीड़ित महिलाओं के अधिकारों के लिए एक समाजसुधारक के रूप में माना जाता था।

उन्हें 1976 में भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

💥ईरान ने पहले स्‍वदेशी लड़ाकू विमान का किया अनावरण

ईरान ने तेहरान में एक रक्षा प्रदर्शनी के दौरान अपने पहले स्‍वदेशी लड़ाकू विमान का अनावरण किया।

कोसार नामक यह लड़ाकू विमान विभिन्न हथियारों को ले जाने में सक्षम है और इसका उपयोग छोटे हवाई सपोर्ट मिशन के लिए किया जाएगा।

यह “चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान” है, जिसमें “उन्नत वैमानिकी” और बहुउद्देश्यीय रडार हैं।नए लड़ाकू विमान सभी परीक्षणों में सफल रहा।

💥विनेश फोगाट ने भारत के लिए जीता दूसरा स्वर्ण पदक

एशियाड 2018 में कुश्ती में विनेश फोगाट ने स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों में यह विनेश का दूसरा पदक है, इससे पहले उन्होंने 2014 में इंचियन में कांस्य पदक जीता था।
वह एशियाई खेलों में कुश्ती में पदक जीतने वाली पांचवीं और स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें