आज हम भारत देश के लोकतंत्र में सर्वोच्च पद प्रधानमंत्री पद पर आसीन देश की प्रमुख हस्तियों पर एक नजर है।
1. श्री जवाहर लाल नेहरू दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल - 15 अगस्त, 1947 –27 मई, 1964
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।
2 श्री गुलजारी लाल नंदा
कार्यकाल-- मई 27, 1964 – 9 जून, 1964 दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
श्री गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को पंजाब के सियालकोट में हुआ था।
3. श्री लाल बहादुर शास्त्री दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल-- 9 जून, 1964 – 11 जनवरी, 1966
श्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1901 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था।
4. श्री गुलजारी लाल नंदा दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--11 जनवरी, 1966 – 24 जनवरी, 1966
श्री गुलजारीलाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 को पंजाब के सियालकोट में हुआ था।
5.श्रीमती इंदिरा गांधी दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--24 जनवरी, 1966 – 24 मार्च, 1977
पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था।
6.श्री मोरारजी देसाई दल - जनता पार्टी
कार्यकाल--24 मार्च, 1977 – 28 जुलाई, 1979
श्री मोरारजी देसाई का जन्म 29 फ़रवरी 1896 को भदेली गाँव, जो अब गुजरात के बुलसर जिले में स्थित है, में हुआ था।
7.श्री चरण सिंह दल - जनता पार्टी
कार्यकाल--28 जुलाई, 1979 – 14 जनवरी, 1980
श्री चरण सिंह का जन्म 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक मध्यम वर्गीय किसान परिवार में हुआ था।
8.श्रीमती इंदिरा गांधी दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--14 जनवरी, 1980 – 31 अक्तूबर, 1984
पंडित जवाहर लाल नेहरु की पुत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था।
9.श्री राजीव गांधी दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--31 अक्तूबर, 1984 – 2 दिसम्बर, 1989
40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले श्री राजीव गांधी भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री थे।
10.श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह दल - जनता दल
कार्यकाल--2 दिसम्बर, 1989 – 10 नवम्बर, 1990
राजा बहादुर राम गोपाल सिंह के पुत्र श्री वी.पी. सिंह का जन्म 25 जून 1931 को इलाहाबाद में हुआ था।
11.श्री चन्द्र शेखर दल - समाजवादी जनता पार्टी
कार्यकाल--10 नवम्बर, 1990 – 21 जून, 1991
श्री चन्द्र शेखर का जन्म 1 जुलाई 1927 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में स्थित इब्राहिमपत्ती गांव के एक किसान परिवार में हुआ था।
12.श्री पी. वी. नरसिंह राव दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--21 जून, 1991- 16 मई, 1996
श्री पी. रंगा राव के पुत्र श्री पी.वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था।
13.श्री अटल बिहारी वाजपेयी दल - भारतीय जनता पार्टी
कार्यकाल--16 मई, 1996 – 1 जून, 1996
14.श्री एच. डी. देवेगौड़ा दल - जनता दल
कार्यकाल--1 जून, 1996 – 21 अप्रैल, 1997 श्री एच.डी. देवेगौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को कर्नाटक के हासन जिले के होलेनारासिपुरा तालुक के हरदनहल्ली गांव में हुआ था।
15.श्री इंदर कुमार गुजराल दल - जनता दल
कार्यकाल--21 अप्रैल, 1997 –19 मार्च, 1998 दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
श्री इंदर कुमार गुजराल 21 अप्रैल, 1997 को भारत के 12 वें प्रधानमंत्री बने
16.श्री अटल बिहारी वाजपेयी दल - भारतीय जनता पार्टी
कार्यकाल--19 मार्च, 1998 – 22 मई, 2004
17.डॉ. मनमोहन सिंह दल - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
कार्यकाल--22 मई, 2004 – 26 मई, 2014 मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाँव में हुआ था।
18.नरेंद्र मोदी दल - भारतीय जनता पार्टी
कार्यकाल--16 मई 2014 से अब तक
इनका जन्म 1950 में गुजरात में हुवा। ये आजादी के बाद जन्मे प्रथम प्रधानमंत्री है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें